home page

बहन के घर जाने के लिए निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव

 | 
बहन के घर जाने के लिए निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव


हमीरपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली के सरसैंडा और छिराबल गांव के बीच सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास में ही उसकी बाइक भी मिली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरौं गांव के निवासी हरिओम रैकवार ने बताया कि उसका 19 वर्षीय छोटा भाई अनिल रैकवार और पिता छत्रपाल नवरात्र के त्योहार पर छिराबल गांव में रहने वाली बहन हेमा के घर गए थे। आरोप है कि वहां से सरसैंडा गांव का एक युवक अनिल को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से अनिल का कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर 24 अक्टूबर को पिता छत्रपाल ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि सरसैंडा और छिराबल गांव के बीच सड़क किनारे अनिल का शव मिला। तथा पास में उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। बताया कि अनिल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया कि मां ज्ञानवती की दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने सोमवार को बताया कि युवक शराब का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा