home page

बीएनएसडी इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सौ प्रतिशत परिणाम

 | 
बीएनएसडी इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सौ प्रतिशत परिणाम


बीएनएसडी इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सौ प्रतिशत परिणाम


कानपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। यह सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम है। सभी छात्रों ने जिस समर्पण के साथ पढ़ाई की, उसी का यह नतीजा है। आगे भी इसी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें और संस्थान का नाम रोशन करें। शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग इस उपलब्धि की मजबूत आधारशिला रहा है। यह बातें गुरुवार को प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने कही।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कानपुर के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

हाईस्कूल में 152 और इंटरमीडिएट में 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी 248 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

हाईस्कूल परीक्षा में विनीत गुप्ता ने 94.3 प्रतिशत, अनुराग पाल, हार्दिक उत्तम और वैभव मोहन ने 92.8 प्रतिशत, आदर्श पटेल, आदित्य यादव और श्रेयांश कुमार गुप्ता ने 92.3 प्रतिशत, अर्नव मिश्रा और शिवम पाण्डेय ने 92.2 प्रतिशत, देवांशु द्विवेदी और वंशराज गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

इंटरमीडिएट में अमित कुमार और दिव्यांश कुमार गुप्ता ने 88 प्रतिशत, आम्या शर्मा ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 96 में से 70 छात्र-छात्राएं सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए, जो निरंतर बेहतर प्रदर्शन का संकेत है।

विद्यालय प्रबंधन से जुड़े वीरेन्द्रजीत सिंह, रमाकांत मिश्र, आदित्य शंकर वाजपेयी, श्याम जी अरोड़ा, बीके लाहोटी, सुरेन्द्र कक्कड़ और नीतू सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्र आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप