home page

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

 | 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने आयोजित किया रक्तदान शिविर


मुरादाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा जिला अस्पताल मुरादाबाद के माध्यम से रविवार को एक ब्लड डोनेशन कैंप मिडटाउन क्लब रामगंगा विहार में लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सलिल सक्सेना, दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने फीता काटकर ब्लड बैंक कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 25 यूनिट रक्तदान किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता हैं, इसी भावना को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट के द्वारा हर 3 महीने के अंतराल पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ संगीता का फोन आया था कि अस्पताल में ब्लड की कमी है आप अपने ट्रस्ट से एक कैम्प लगाकर थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों की मदद कर सकते हैं उनकी बात का समर्थन करते हुए आज हमारे क्रैम्प में 25 यूनिट रक्तदान किया गया ।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्सेना व पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इनके द्वारा निस्वार्थ भाव से परोपकार की भावना से रक्त दान शिविर अक्सर आयोजित किए जाते हैं, यह सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ समाजसेवी सलिल सक्सेना व दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने भी रक्तदान को बड़ा दान बताते हुए सराहनीय कार्य बताया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, शिवम सक्सेना, दिलीप कृष्ण भटनागर, अरविंद सक्सेना, नीलम भटनागर, अजित भटनागर, राजीव सक्सेना,मधु सक्सेना, दीपाली सक्सेना, संध्या सेठ, प्रेरणा भटनागर प्रेम प्रकाश भटनागर, गीतिका सक्सेना, प्रियंक सक्सेना ,गौरव भटनागर ,निर्मेश भटनागर, राजीव गुप्ता, निमित जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल