home page

विश्व रक्तदाता दिवस : फर्रुखाबाद में युवाओं बढ़चढ़ किया रक्तदान

 | 
विश्व रक्तदाता दिवस : फर्रुखाबाद में युवाओं बढ़चढ़ किया रक्तदान


फर्रुखाबाद,14 जून (हि.स.)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को फर्रुखाबाद चैरिटेबल ब्लड बैंक में डॉ. आर.पी. मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

शिविर में डॉ. आर.पी. मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी समिति के अध्यक्ष डॉ. ऋषि नाथ गुप्ता के साथ अमरनाथ गुप्ता, लखन दीक्षित, रितेश दीक्षित, नितिन शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, दिवाकर गुप्ता, कृष्णवीर सिंह, दिव्यांश सक्सेना, जया पुरवार, शशांक पाठक, अभिषेक राय, रोमित अवस्थी सहित कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

अभिषेक गुप्ता प्रिंस गुप्ता पंकज अवस्थी ऋषभ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद से राजीव पुरवार, राजेंद्र सक्सेना, नरेश चंद्र गुप्ता, अभिलाष वर्मा, अंजना सक्सेना, सार्थक गुप्ता सहित सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों की ओर से रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप घड़ी उपहार में भेंट की गई। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के हर वर्ग को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar