home page

बरेली स्टेशन यार्ड में 05 जुलाई से 03 अगस्त तक रहेगा ब्लाक

 | 
बरेली स्टेशन यार्ड में 05 जुलाई से 03 अगस्त तक रहेगा ब्लाक


मुरादाबाद, 22 जून (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली स्टेशन यार्ड में विकास एवं मरम्मत कार्य के चलते 5 जुलाई से 3 अगस्त तक 30 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव में सोमवार को बताया कि बरेली स्टेशन यार्ड में ब्लॉक के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली (54075) बरेली-दिल्ली और (54076) दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन पांच जुलाई से तीन अगस्त तक पूरे ब्लॉक अवधि में निरस्त रहेगी। (14314) बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई और एक अगस्त को निरस्त रहेगी। वहीं (14313) लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस 13, 20, 27 जुलाई और तीन अगस्त को नहीं चलेगी। (14320) उज्जैन एक्सप्रेस 8, 15, बरेली-22 और 29 जुलाई को तथा (14319) उज्जैन-बरेली एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल