home page

विधानसभा चुनाव 2027 में ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर हाेगी भाजपा की जीत : पूरनलाल लोधी

 | 
विधानसभा चुनाव 2027 में ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर हाेगी भाजपा की जीत : पूरनलाल लोधी


कस्बा, देहात में हुआ कई जगह स्वागत, भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर बोला हमला

हाथरस, 07 जुलाई (हि.स.)। सादाबाद में मंगलवार को कस्बा, देहात में भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं।

बस स्टैंड पदाधिकारी का विशाल माला से जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा हाथरस रोड पर एमडी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम के संयोजन में भव्य स्वागत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज राम मंदिर और भाजपा की कामयाबी पर सवाल उठा रहे हैं, वे आने वाले कल में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने पर भगवा झंडे के नीचे 'श्रीराम जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। लोधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा और नरेंद्र भाई मोदी का कार्यकर्ता है, जो न कहीं झुका है और न झुकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी खुद को उपेक्षित न समझे। उन्होंने यह भी बताया कि वह ओबीसी वर्ग से हैं और ब्राह्मण बालक भी उनके पैर न छुएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना