home page

बांदा में भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति घोषित

 | 
बांदा में भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति घोषित


कार्यसमिति में 25 पदाधिकारी व 64 सदस्यों को मिली जगह

बांदा, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है जिसमे 25 पदाधिकारियों व 64 सदस्यों को जगह दी गई है। पार्टी ने इस सूची के जरिये चारों विधान सभाओ में जातीय समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया गया है।

कमेटी में महिलाओं को भी स्थान देकर महिला समीकरण बनाने का प्रयास किया गया है। लेकिन इस बार संगठन की कमान नए चेहरों के हाथ में दी गई है । कार्यसमिति के पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री , एक कोषाध्यक्ष , एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया संयोजक एवं एक आई टी संयोजक को जगह दी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर वंदना गुप्ता, राज भवन उपाध्याय, पंकज रायकवार, देशराज सिंह , रमेश चंद्र पांडेय , अमित सेठ भोलू, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, आनंद कुमार साहू को मनोनीत किया गया है। जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी ममता मिश्रा, निखिल सक्सेना, सुधीर कुशवाहा को सौपी गई है । जिला मंत्री पद पर राजर्षि शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, श्याम बाबू पाल, देवेंद्र सिंह भदौरिया, निर्मला गौतम , दुर्गा प्रसाद चौरसिया , रूपा चौहान व संतोष नायक रखे गए है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संतोष गुप्ता संतू व जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दिलीप तिवारी को सौंपी गई है।

इसी प्रकार जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व उत्तम सक्सेना को सौपा गया है। जिला सोशल मीडिया संयोजक में रमन सिंह व जिला आई टी संयोजक में दीपक राजपूत रखे गए है । सूची जारी होते ही पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी क्रम के भाजपा जिला कार्यालय में जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना को भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस अपेक्षा के साथ उनको जिम्मेदारी सौपी है उसका वे कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे । ज्ञात हो कि उत्तम सक्सेना जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य विभिन्य दायित्वों में रह कर कई वर्षों से पार्टी का कार्य कर रहे है उनकी कर्तवनिष्ठा व ईमानदारी को देखते हुए पार्टी ने पुनः जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौपा है । यह जानकारी जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा रविवार को दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह