home page

सपा महिला विरोधी पार्टी : सुमन सिंह

 | 
सपा महिला विरोधी पार्टी : सुमन सिंह


सपा महिला विरोधी पार्टी : सुमन सिंह


सुलतानपुर में महिला आरक्षण पर विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

सुलतानपुर, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के सामने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके सांसदों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर सपा ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति हमेशा महिलाओं और सनातन मूल्यों के विरोध पर आधारित रही है।

सुमन सिंह ने आगे कहा कि सपा सरकार के दौरान महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। उन्होंने प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चरम पर होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ष 2027 में महिलाएं सपा को करारा जवाब देंगी।

इस प्रदर्शन में नगर, लोहरामऊ, दूबेपुर, कटका और धनपतगंज मंडल की महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर सपा विरोधी नारे लगाए। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री रेखा निषाद, महिला मोर्चा महामंत्री जया सिंह और नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल ने किया।

महिला मोर्चा महामंत्री रेनू तिवारी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में रेखा निषाद, जया सिंह और रीना जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि सोमवार 11 मई को इसौली विधानसभा के विभिन्न मंडलों की महिलाएं कुड़वार बाजार में सांसद और समाजवादी पार्टी के महिला विरोधी चरित्र को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगी।

इस प्रदर्शन में रचना अग्रवाल, कमला सिंह, किरण निषाद, मिथिलेश चौरसिया, अनीता तिवारी, पल्लवी सिंह, रेनू सिंह, माधुरी मिश्रा, अनीता मौर्य, सुषमा श्रीवास्तव, मंजू तिवारी और प्रमिला सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त