home page

बूथों की ताकत से 2027 का चुनाव जीतेगी भाजपा : अनिल दीक्षित

 | 
बूथों की ताकत से 2027 का चुनाव जीतेगी भाजपा : अनिल दीक्षित


कानपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। भाजपा ने बूथों को चुनावी जीत की सबसे बड़ी ताकत बनाया है और हर बूथ अध्यक्ष की जवाबदेही तय करते हुए संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

यह बातें मंगलवार को भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं। कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मेगा बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी। इसी क्रम में कानपुर में भी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और बूथ स्तर की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की मजबूत नेटवर्किंग, नियमित संपर्क अभियान और माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर चल रही है। भाजपा के इस राज्यव्यापी मेगा बूथ सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्व की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप