home page

हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा : शंकर गिरि

 | 
हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा : शंकर गिरि


हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा : शंकर गिरि


सुलतानपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा' अभियान को जिलेभर में जन-आंदोलन का स्वरूप देगी। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत पदयात्रा, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के केंद्र में युवाओं की भागीदारी रहेगी और हर घर तक तिरंगा तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।

भाजपा जिला कार्यालय स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में मंगलवार को आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह अभियान केवल तिरंगा फहराने का नहीं,बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का अभियान है।घर-घर में राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाने का अभियान है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक टोलियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि के प्रथम जनपद आगमन पर सोनावा बॉर्डर से भाजपा जिला कार्यालय तक जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 से 12 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा पदयात्राएं, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा, 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी एवं बैनर- प्लेकार्ड के साथ मौन जुलूस आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. डी.एस. मिश्रा, संदीप सिंह, चन्दन नारायण सिंह, पंकज पटेल, आनंद द्विवेदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, बबिता तिवारी, एल.के. दूबे, रेखा निषाद, संजय त्रिलोकचन्दी, सुनील वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मनीषा पाण्डेय, रागिनी मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश निर्माण, राजेश सिंह, सुषमा जायसवाल, काली सहाय पाठक, डिंपल सिंह, अरुण द्विवेदी, संदीप मिश्र, राहुल भान मिश्रा, आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त