home page

2027 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी अहम भूमिका : अनिल दीक्षित

 | 
2027 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी अहम भूमिका : अनिल दीक्षित


कानपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी पदाधिकारी सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ काम करें। यह बातें रविवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला सोशल मीडिया टीम की परिचय बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं।

उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। टीम के सभी सदस्य संगठन की गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएं।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ संगठन के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में उपेंद्र शुक्ला, हेमू, जीतू कश्यप, यश जायसवाल, शिवम सोनकर, अंकित जायसवाल, उर्मिला अवस्थी, पंकज रस्तोगी, रामानंद पाठक, मनीष दीक्षित, राहुल रावत, सनी गुप्ता, पुष्कर निगम और प्रदीप वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप