home page

भाजपा सोशल मीडिया के क्षेत्रीय संयोजक घोषित

 | 
भाजपा सोशल मीडिया के क्षेत्रीय संयोजक घोषित


लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को सोशल मीडिया विभाग एवं आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक एवं क्षेत्रीय सह संयोजकों की सूची जारी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेेत्रों में संयोजक एवं सह संयोजक बनाये हैं।

प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार पश्चिम क्षेेत्र में शिवांश श्रीवास्तव को सोशल मीडिया विभाग का संयोजक एवं अम्बर स्वामी को आईटी विभाग का संयोजक बनाया है। वहीं बृज क्षेत्र में जितेन्द्र सविता को सोशल मीडिया विभाग का संयोजक एवं कृष्णवीर सिंह को आईटी विभाग का संयोजक बनाया है। इसी तरह हर्ष द्विवेदी को कानपुर क्षेत्र का सोशल मीडिया संयोजक और सुरेन्द्र विश्वकर्मा को आईटी विभाग का संयोजक बनाया है।

अवध क्षेत्र में प्रशांत तिवारी को सोशल मीडिया विभाग का संयोजक और ज्योतिर्मय बरतारिया को आईटी विभाग का संयोजक बनाया गया है। वहीं काशी क्षेत्र में अतुल पाण्डेय को सोशल मीडिया विभाग का संयोजक और विजय गुप्ता को आईटी विभाग का संयोजक घोषित किया गया है। इसके अलावा गोरक्षपुर क्षेत्र में सूरज निगम को सोशल मीडिया विभाग का संयोजक और समीर श्रीवास्तव को आईटी विभाग का संयोजक बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन