home page

राष्ट्रवाद की सबसे मजबूत आवाज हैं भाजपा कार्यकर्ता : मीना चौबे

 | 
राष्ट्रवाद की सबसे मजबूत आवाज हैं भाजपा कार्यकर्ता : मीना चौबे


राष्ट्रवाद की सबसे मजबूत आवाज हैं भाजपा कार्यकर्ता : मीना चौबे


सुलतानपुर, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन मंगलवार को कलान में आयोजित समापन सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रशिक्षण महाभियान की सह संयोजक मीना चौबे ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद और नैरेटिव की लड़ाई पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राष्ट्रविरोधी ताकतें देश में भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रही हैं, जिसका जवाब भाजपा कार्यकर्ता तथ्य, तर्क और मजबूती के साथ दें।

चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल संगठन की ताकत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की सबसे मजबूत आवाज हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन मीडिया, सोशल मीडिया और व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह ने मीडिया प्रबंधन, जबकि सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक शशी कुमार ने सोशल मीडिया, एआई, नमो और सरल एप के उपयोग की जानकारी दी।

प्रदेश मंत्री एवं विधायक सुरेश पासी ने भाषण कला, बूथ और लाभार्थी डाटा प्रबंधन, कार्यालय संचालन और चुनाव प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। सोमवार देर शाम मंत्री गिरीश यादव ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अतिथियों, प्रशिक्षार्थियों और श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश सिंह का आभार जताया। संचालन पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया। इस दौरान एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा,डॉ आर.ए.वर्मा,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, शशीकांत पाण्डेय,डॉ प्रीति प्रकाश,आनन्द जायसवाल, अजय सिंह अधियार, अरुण द्विवेदी, बाबी सिंह,राहुल भान मिश्रा,अरूण दूबे, अतुल सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त