home page

अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करें कार्यकर्ता : महानगर अध्यक्ष

 | 
अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करें कार्यकर्ता : महानगर अध्यक्ष


--2027 को लेकर विशेष सम्पर्क अभियान की तैयारी

प्रयागराज, 27 मई (हि.स)। 2027 की तैयारी में लगी भाजपा ने प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर विशेष सम्पर्क अभियान की योजना तैयार की है। इसके अलावा 5 से 21 जून तक प्रदेश व केंद्र नेतृत्व द्वारा दिये गये विभिन्न अभियानों को लेकर भी चर्चा परिचर्चा की गई।

बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारियों की आहुत बैठक में महानगर अध्यक्ष ने विस्तार से आगामी दिनों में चलाए जाने वाले अभियानों की जानकारी दी व चर्चा की। अभियान की शुरुआत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम से होगी। मंडल स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 8 से 14 जून तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों (शहर उत्तरी, पश्चिमी एवं शहर दक्षिणी) में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 50 लोगों के नाम जो विभिन्न कार्यक्षेत्र वर्ग के हों उनसे सम्पर्क कर उनके घर में ‘चाय पर चर्चा’ उन्हें सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। 11 से 13 जून प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, 14 से 16 जून तक ब्लाक स्तर पर जनकल्याण शिविर, 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन, 19 जून को ग्रामीण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। इन सभी अभियानों को लेकर जिला अभियान समिति का गठन किया गया है जिसके संयोजक महानगर महामंत्री विक्रमजीत भदौरिया बनाए गये हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि बैठक में डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, विपुल मित्तल, वंदना शर्मा, कंचनलता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, अजय राय, प्रियंका पाराशर, सुजीत कुशवाहा, मयंक दुबे, मनोज मिश्रा, राजू सिंह पटेल, पीयूष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र