home page

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में करेंगे रोड शो, स्वागत के लिए तय हुए पांच पॉइंट्स

 | 
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में करेंगे रोड शो, स्वागत के लिए तय हुए पांच पॉइंट्स


वाराणसी, 28 अप्रैल(हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सुबह सात बजे बनारस रेल इंजन कारखाना के गेस्ट हाउस से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए जाते हुए मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भाजपा की ओर से पांच पॉइंट्स तय किए गए हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी खुशी से ढोल नगाडे, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुडियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री मोदी का पांच स्थानों पर स्वागत करेंगे। इन पांच स्वागत पॉइंट्स में मंडुआडीह रेलवे स्टेशन मोड़, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य द्वार तय हुआ है। जहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित काशी की जनता स्वागत के लिए उपस्थित रहने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाे दिवसीय दाैरे पर मंगलवार काे वाराणसी पहुंचे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद