home page

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कल काशी में बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन

 | 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कल काशी में बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन


लखनऊ, 27 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 अप्रैल को 11.50 मिनट पर वाराणसी पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन अपराह्न 12:40 पर काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सायंकाल 16.15 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सांयकाल 19.00 बजे नमो घाट वाराणसी में गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 अप्रैल 2026 बुधवार को मिर्जापुर में प्रातः 8:30 बजे मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करेंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मंगलवार , 28 अप्रैल 2026 को वाराणसी के प्रवास पर रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन पर स्वागत करेंगे तथा योजनानुसार कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन