home page

सुलतानपुर के भाजपा टीम में 19 नये जिला पदाधिकारी टीम में हुए शामिल

 | 
सुलतानपुर के भाजपा टीम में 19 नये जिला पदाधिकारी टीम में हुए शामिल


सुलतानपुर, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले की 31 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें 19 नये सदस्यों को जगह मिली है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी द्वारा की गई है।

घोषित जिला पदाधिकारी टीम में विभिन्न पदों पर सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए युवा, अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की रणनीति स्पष्ट नजर आती है। जिला टीम में विजय सिंह रघुवंशी को विगत 15 वर्षों में लगातार पांचवीं बार मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार, आनन्द द्विवेदी, डॉ.प्रीति प्रकाश, आलोक कुमार आर्य, आशीष सिंह, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायण सिंह, रामेन्द्र सिंह राणा, जिला महामंत्री पद पर संदीप सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, अयोध्या वर्मा,जिला मंत्री पद पर प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, रेखा निषाद, दिनेश चौरेसिया, अरुण जायसवाल, राजेश दूबे निर्माण व शिवशंकर सरोज को बनाया गया है। वहीं जिला कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता व सहकोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल को बनाया गया है। जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी राजेश सिंह व सहकार्यालय मंत्री आकाश जायसवाल को दी गई है।

जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी विजय सिंह रघुवंशी एवं सहमीडिया प्रभारी राहुल भान मिश्रा व अतुल कुमार सिंह को बनाया गया है। जिला सोशल मीडिया अरुण कुमार दूबे व सहसोशल मीडिया प्रदीप रावत तथा जिला आईटी संजय उपाध्याय, जिला सहआईटी की जिम्मेदारी कुसुमलता मौर्य व राजीव सिंह को दी गई है। 31 सदस्यीय जिला टीम में 12 पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद की है कि यह टीम मिशन 2027 के दृष्टिगत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। नई टीम की घोषणा के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त