home page

ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई भाजपा के कोर कमेटी की बैठक

 | 
ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई भाजपा के कोर कमेटी की बैठक


लखनऊ,22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भाजपा की प्रदेश टीम व निगम, आयोग और बोर्ड में नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गयी है।

इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। नेताओं ने बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि योगी सरकार के करीब 9 वर्षों के कार्यकाल में पहली बार किसी डिप्टी सीएम के आवास पर कोर कमेटी की बैठक हो रही है। आने वाले पंचायत चुनाव और संगठन विस्तार को देखते हुए, यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन