यूपी में भाजपा महिला मोर्चा की 28 जिलाध्यक्ष घोषित
लखनऊ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने रविवार को महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सरोज कुशवाहा ने प्रदेश के 28 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।
प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार सारिका गुप्ता सहारनपुर महानगर, अजिता गुर्जर मेरठ जिला, कु० कल्पना वर्मा बुलंदशहर, बबिता चौहान मेरठ महानगर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल गाजियाबाद महानगर,पूजा शर्मा को हापुड़ और मोक्षिका शर्मा को संभल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
वहीं ममता भारद्वाज को मथुरा महानगर, मंजू वर्मा एटा, डॉ० आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर और डॉ० मीनाक्षी गंगवार को बरेली जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार आशा पाण्डेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झाँसी महानगर, प्रवेश शर्मा को झाँसी जिला,प्रीति तिवारी को फर्रुखाबाद, ममता गुप्ता हमीरपुर और शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
अवध क्षेत्र के अंतर्गत कुसुम सिंह को सीतापुर, दीपिका साहू अम्बेडकरनगर, साधना पाण्डेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव बहराइच, माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती और अशोका द्विवेदी को अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अतिरिक्त काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय भदोही, गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा मिर्जापुर व विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार गोरखपुर क्षेत्र के लालगंज से सुनीता भारती को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

