home page

उत्तर प्रदेश भाजपा ने की किसान, महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

 | 
उत्तर प्रदेश भाजपा ने की किसान, महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा


लखनऊ, 01 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से गुरुवार को महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की गई है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां

किसान मोर्चा में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री समेत विभिन्न पदों के कुल 43 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्षों में रामबाबू द्विवेदी, वीके गंगवार, राजकुमार शर्मा, रणवीर राणा, नेमपाल सिंह लोधी, देव नारायण सिंह सैंथवार, राजेन्द्र सिंह यादव, सोनू सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, धनंजय सिंह, संदीप प्रताप सिंह और नवनिहाल सिंह शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्री के रूप में बन्धु उपेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिकरवार, रामानंद कटियार और आशीष त्रिपाठी के नाम घोषित किए गए हैं।

वहीं प्रदेश मंत्री पद पर गौरव तोमर, देवेश राय, ललित पटेरिया, विरलेश यादव, सुनील नागर, धर्म विजय गंगवार, नरदेव सिंह चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुनील राजपूत, शैलेश पाण्डेय, कपिल शर्मा और विवेका पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक आदि समेत 43 पदाधिकारी शामिल हैं।

ये हैं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान (गोरखपुर), इन्द्र भूषण मौर्य (काशी), नीरज कटियार (अवध), मनोज राजपूत (कानपुर), नवीन प्रजापति (ब्रज) और सुनील भाटी (पश्चिम) क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सैनी, अशोक पाल, सविंदर भाटी, हेमंत परिहार, सुरेंद्र सिंह भागौंर, अर्जुन राजभर, राम नरेश एड., नीरज गुप्ता, मनोज कश्यप, अरविंद मौर्य, सुशील कटियार को शामिल किया गया है।

प्रदेश महामंत्री में प्रणीत भाटी, ज्योति सोनी, शिवनाथ चौधरी, रिशी चौरसिया

प्रदेश मंत्री अमरनाथ पटेल, अर्पण गुप्ता, योगेश चौधरी, पूजा बिन्द, रामकुमार विश्वकर्मा, रमेश यादव, जया पाल, प्रशांत गोस्वामी, शारदा गुप्ता, कप्तान सिंह निषाद, रामशंकर राजपूत, राहुल चौधरी ईंजी. को सूची में शामिल किया गया है।

वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश यज्ञसैनी,

सह-कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता (राम सिया) एवं भावेश सेठ, प्रदेश कार्यालय मंत्री विजय गुप्ता, प्रदेश कार्यालय सह-मंत्री अनिल सेन और अजय सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी साकेत शर्मा, मीडिया सह-प्रभारी राघवेन्द्र सैनी और विनोद विश्वकर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कुशवाहा, सोशल मीडिया सह-संयोजक सचिन अग्रवाल और अजितेश जायसवाल, प्रदेश शोध विभाग प्रमुख जितेन्द्र सिंह लोधी, शोध विभाग सह-प्रमुख अमित मौर्य और प्रियंक वर्मा को बनाया गया है।

महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पणा जायसवाल, मनीषा पाण्डेय, निर्मला आनंद, अपरजिता सिंह (ममता सिंह), मधु पाण्डेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा को शामिल किया गया है। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी वर्षा कौशिक और अनिता सिंह बनाया गया है।

वहीं प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, नेहा राठौर, रश्मि धाकड़, रत्ना वर्मा, अंजू सिंह, पुष्पा तिवारी, स्वाति सिंह, भावना सिंह पटेल और डॉ. रोली सिंह, रागिनी जायसवाल, बबिता तिवारी हैं।

इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रुचि राय, प्रदेश कार्यालय मंत्री सारिका श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया संयोजक शिप्रा त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सह संयोजक वर्तिका सिंह एवं अंशु मिश्रा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मानवी द्विवेदी के साथ अन्य पदों पर चौधरी सरिता पटेल, बुशरा चौधरी, डॉ. निधि चतुर्वेदी और वैशाली चौधरी के नाम भी शामिल हैं।

महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष टीम में अचला सिंह जाट (पश्चिम), चन्द्रेश गुप्ता(ब्रज), मोना शुक्ला (कानपुर), डॉ. श्वेता सिंह (अवध), सुनीता राजेश सिंह (काशी) और संध्या त्रिपाठी (गोरखपुर) क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारी घोषित

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड के छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्षों में प्रमोद मीणा (पश्चिम) अमित गिहार (ब्रज), रामबाबू गिहार (कानपुर), धनीराम थारू(अवध), नागेश्वर गोंड (काशी) और डॉ. शेषमणि गोंड (गोरखपुर) क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री समेत विभिन्न पदों के कुल 43 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा