भाजपा नेताओं ने शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
फर्रुखाबाद,20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में विकास भवन मोड़, फतेहगढ़ के निकट स्थित शहीद स्थल पर शहीद लेफ्टिनेन्ट कौशलेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिमा को स्नान करा कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर रमला राठौर फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष, भूतपूर्व सैनिकों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुर, जिला कंसल्टेंट्स (भारत मिशन - ग्रामीण), जिला परियोजना प्रबंधक (आर.जी.एस.ए.) तथा अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कौशलेंद्र सिंह राठौर की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद भाजपा सांसद ने जनपद के विकासखंड मोहम्दाबाद की ग्राम पंचायत मौधा स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। गौशाला में गौ माता की सेवा कर गुड़-चना खिलाया गया और गौशाला में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हो कर सफाई कार्य किया गया। इस दौरान गौशाला में एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया गया। मौधा में विकासखंड मोहम्मदाबाद के खण्ड विकास अधिकारी और प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

