home page

लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित भाजपा : कामेश्वर सिंह

 | 
लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित भाजपा : कामेश्वर सिंह


लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित भाजपा : कामेश्वर सिंह


लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित भाजपा : कामेश्वर सिंह


लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित भाजपा : कामेश्वर सिंह


भाजपा का 47 वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

गोरखपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाेरखपुर में भाजपा का स्थापना दिवस सोमवार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में कमल झण्डा फहराया तथा पदाधिकारियाें ने बूथ समितियों की बैठकें कर स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के कार्यों की चर्चा की। रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय को सजा कर पार्टी का झण्डा फहराया गया। इस अवसर पर कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भाजपा स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की संगठन की यात्रा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना 47 वाँ स्थापना दिवस मना रही है और पार्टी की स्थापना लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय में कहा की स्थापना काल से ही एक कार्यपद्धति एक वैचारिक अनुष्ठान को लेकर आगे बढ़ने वाली दुनिया की एकमात्र पार्टी भाजपा है जो अपने विचारों और सिद्धान्तों से कभी समझौता नही की। उन्होंने कहा कि पार्टी के उस विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण ही आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार दूसरी बार चल रही और आगामी 2027 में लगातार तीसरी बार बनने जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस हम सभी देवतुल्य समर्पित कार्यकर्ताओं के लिये गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सदैव अपनी मातृभूमि के लिये काम कर देश को परम वैभव पर ले जाना ही कार्यकर्ता का एकमात्र उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ आरडी सिंह, रमेश सिंह, ब्लाक प्रमुख विकास सिंह, ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ल, डा सदानन्द शर्मा, ब्रह्मानन्द शुक्ल, गीतांजलि श्रीवास्तव, हरिकेष राम त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह, रतन प्रकाश दुबे, भाजपा जिला महामन्त्री उमाशंकर निषाद व योगेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला मन्त्री मनोज सिंह सैंथवार, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश चौधरी, सुग्रीव तिवारी, मंजू सिंह सैंथवार, चंचला शुक्ला, उपेन्द्र पासवान, बलवीर यादव, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, सह कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जिला कार्यालय मन्त्री दुर्गेश दुबे नीरज, सह कार्यालय मन्त्री अखण्ड प्रताप शाही, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी व ध्रुव श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, जिला सोशल मीडिया आलोक पटवा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय