पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था टीम का हुआ गठन
--पवन श्रीवास्तव व विवेक मिश्र को मीडिया व्यवस्था की जिम्मेदारी
प्रयागराज, 08 मई (हि.स)। भाजपा प्रयागराज महानगर के तत्वावधान में होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण व्यवस्था टीम का गठन शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान किया गया।
महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की आहुत बैठक में अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्था टीम को लेकर चर्चा परिचर्चा की। व्यवस्था टीम को प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रशिक्षण वर्ग की तिथि व स्थान का निर्धारण कर लिया जाएगा। वर्ग 24 घंटे का होगा जिसमें कुल 12 सत्र संचालित किए जाएंगे। वर्ग में भाग लेने वाले कार्यकर्ता पदाधिकारी अभी से पूरी तैयारी कर लें। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग प्रदेश व केंद्र नेतृत्व द्वारा की जा रही है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संचालन प्रभारी, सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, यातायात, व्यवस्था, मंच, साज सज्जा, पंजीकरण, स्वागत आदि व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं के नाम तय किए गए। कमलेश गौतम, शशि वार्ष्णेय, आनन्द सोनकर, डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, रमेश पासी, विक्रम भदौरिया, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, शुभम सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, सुजीत कुशवाहा, आनंद दुबे, हरीश पासवान, वंदना शर्मा, प्रियंका पराशर, संदीप यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पवन श्रीवास्तव एवं विवेक मिश्र को मिली है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

