home page

न्यूमरेशन फॉर्म जमा कराने पर जोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की अपील

 | 
न्यूमरेशन फॉर्म जमा कराने पर जोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की अपील


कानपुर, 05 दिसम्बर (हि.स.)। हम आप एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है कि एसआईआर अभियान में कोई वास्तविक मतदाता न छूट पाए। इसके लिए कल से सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ के बीएलओ से बात कर ऐसे मतदाताओं से सम्पर्क करें। जिन्होंने अभी तक अपने न्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए है। उनसे आग्रह कर फॉर्म जमा करवाएं। यह बातें शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कही।

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। बैठक में एसआईआर अभियान के विधानसभा संयोजक सह संयोजक व मंडलों के सह संयोजकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने के आवश्यक निर्देश दिए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि शनिवार से सभी मंडल बूथ अपनी रिपोर्ट जिले में बनाए गए वार रूम को देंगे कि कितने न्यूमरेशन फॉर्म किस बूथ से जमा कराए गए हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से जन्मेजय सिंह, अवधेश सोनकर सतेंद्र पांडेय,न्धीरज बाल्मीकि, संजय अग्निहोत्री, सहित सभी मंडलों के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप