home page

भाजपा के जिला प्रभारी घोषित, अनूप गुप्ता को अयोध्या व समीर सिंह को भदोही की जिम्मेदारी

 | 
भाजपा के जिला प्रभारी घोषित, अनूप गुप्ता को अयोध्या व समीर सिंह को भदोही की जिम्मेदारी


लखनऊ, 19 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश संगठन के सभी 98 जिला प्रभारियों की घोषणा की। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिलों में प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता को अयोध्या व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह को अयोध्या महानगर, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव को अंबेडकरनगर व नीरज वर्मा को बाराबंकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार त्रयम्बक त्रिपाठी को लखनऊ महानगर, सौरभ मिश्रा को लखनऊ जिला, डा.नीरज सिंह को रायबरेली, नीरज सिंह को सीतापुर, कमलेश श्रीवास्तव व विजय बहादुर पाठक को लखीमपुर खीरी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राहुल राज रस्तोगी को गोंडा, राम किशोर मौर्य को बलरामपुर, त्रयम्बक तिवारी को श्रावस्ती व एमएलसी संतोष सिंह को उन्नाव का प्रभारी बनाया गया है।

कानपुर क्षेत्र

प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार कानपुर क्षेत्र में प्रदेश मंत्री अनिल यादव को कानपुर महानगर उत्तर, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, आनंद सिंह, कानपुर देहात शिवमहेश दुबे, इटावा देवेश कोरी व रूपेश गुप्ता को कन्नौज का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार नरेंद्र राजपूत को फर्रुखाबाद, फतेहपुर राहुल अग्निहोत्री,औरैया में दिनेश वाजपेयी, झांसी महानगर रंजना उपाध्याय, झांसी जिला मानवेन्द्र सिंह व संतविलास शिवहरे को बांदा के प्रभारी बनाये गये हैं। इसके अलावा महोबा इंद्रपाल पटेल, चित्रकूट संजीव श्रृंगीऋषि, हमीरपुर प्रदीप सरावगी,जालौन भुवन प्रकाश गुप्ता व अशोक राजपूत को ललितपुर का प्रभारी बनाया गया है।

काशी क्षेत्र

अरूण पाठक को वाराणसी महानगर व वाराणसी जिले की कमान

प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार काक्षी क्षेत्र में अरुण पाठक को

वाराणसी महानगर व वाराणसी जिला दोनों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं

अजीत चौबे को गाजीपुर,प्रतापगढ़ अवधेश गुप्ता,भदोही समीर सिंह,जौनपुर शंकर गिरी,मछलीशहर दिनेश मौर्य,सुल्तानपुर बृजभूषण सिंह व सुनील सिंह को अमेठी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह राकेश त्रिवेदी को प्रयागराज महानगर, अनिल सिंह को प्रयागराज यमुनापार,अशोक मिश्रा को प्रयागराज गंगापार,चंदौली मीना चौबे,कौशाम्बी अमरनाथ यादव,मिर्जापुर भानु प्रताप सिंह व कौशलेन्द्र पटेल को सोनभद्र का प्रभारी बनाया गया है।

गोरखपुर क्षेत्र

देवेन्द्र यादव देवरिया व कामेश्वर सिंह बने कुशीनगर के प्रभारी

भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र में आने वाले 12 संगठनात्मक जिलों में गोरखपुर महानगर में महेश शुक्ला,गोरखपुर जिला अजय सिंह गौतम,

संतकबीर नगर जयप्रकाश साहू,बस्ती सत्येंद्र सिन्हा व प्रवीण गुप्ता को सिद्धार्थनगर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा नरेंद्र मणि त्रिपाठी महाराजगंज,

देवरिया देवेन्द्र यादव,कुशीनगर कामेश्वर सिंह,आजमगढ़ धर्मेंद्र सिंह,लालगंज दुर्विजय राय,मऊ सहजानंद राय व प्रेमचंद मिश्रा को बलिया को प्रभारी घोषित किया गया है।

बृज क्षेत्र

गौरव आर्य को अलीगढ़ की कमान

प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार बृज बहादुर को आगरा महानगर,आगरा जिला घनश्याम लोधी,पवन शर्मा को मथुरा महानगर,प्रमोद गुप्ता को मथुरा जिला,विवेक सारस्वत को फिरोजाबाद महानगर व गिरिराज कुशवाहा को फिरोजाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गौरव आर्य को अलीगढ़ जिला,राकेश शंखवार को अलीगढ़ महानगर,अनिल चौधरी को हाथरस,श्याम भदौरिया को मैनपुरी,कन्हैयालाल गुप्ता को कासगंज,रजनीकांत माहेश्वरी को बरेली महानगर व दिनेश शर्मा को बरेली जिले का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा डी.पी.भारती को आंवला,संजीव प्रताप सिंह को शाहजहांपुर जिला, दुर्विजय शाक्य को शाहजहांपुर महानगर,हर्षवर्धन आर्य को पीलीभीत,राकेश मिश्रा को बदायूं व नागेन्द्र सिकरवार को एटा का प्रभारी बनाया गया है।

पश्चिम क्षेत्र

संजीव गोयल सिक्का को बनाया गया गाजियाबाद का प्रभारी

प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार मोहित बेनीवाल को रामपुर,मुरादाबाद महानगर प्रमेन्द्र जांगड़ा,मुरादाबाद जिला विकास अग्रवाल,शामली चौधरी राजा वर्मा,अमरोहा सत्येंद्र सिसोदिया व सत्यपाल सैनी को बिजनौर का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार

अजय शर्मा को सहारनपुर महानगर,सहारनपुर जिला हंसराज जाटव,'पप्पू',मुजफ्फरनगर हरिओम शर्मा,मेरठ महानगर अशोक मोंगा,मेरठ जिला भरत भूषण गुप्ता,गाजियाबाद महानगर अशोक कटारिया व

संजीव गोयल सिक्का को गाजियाबाद जिले का प्रभारी घोषित किया गया है। इसके अलावा बसंत त्यागी को हापुड़,नोएडा महानगर डी०के० शर्मा,गौतमबुद्धनगर कांता कर्दम,बागपत वाई०पी० सिंह,सम्भल डॉ० चंद्रमोहन सिंह व पूर्व मंत्री सुरेश राणा को

बुलंदशहर का प्रभारी बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन