home page

बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और सबसे बड़ी ताकत : राकेश बिंद

 | 
बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और सबसे बड़ी ताकत : राकेश बिंद


बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और सबसे बड़ी ताकत : राकेश बिंद


सुलतानपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और सबसे बड़ी ताकत हैं। बूथ अध्यक्ष ही संगठन का वास्तविक चेहरा होते हैं और चुनावी विजय का आधार भी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में इसौली विधानसभा में कमल खिलाने के लिए सभी बूथ अध्यक्ष पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट जाएं। समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इन सम्मेलनों में जनपद के करीब 2156 में से 1940 बूथ अध्यक्षों ने सहभागिता कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इसौली विधानसभा का बूथ सम्मेलन गनपत सहाय महाविद्यालय, पयागीपुर में आयोजित हुआ।

श्री बिंद ने डिजिटल युग में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बूथ अध्यक्षों से सरल ऐप के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र हासिल करने का आह्वान किया। स्वागत भाषण इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश पाण्डेय ने दिया तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह रानू ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, प्रदीप शुक्ल, राजेश दूबे निर्माण सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

सदर विधानसभा का बूथ सम्मेलन रघुवंशम मैरिज लॉन, बिरसिंहपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह एवं ऋषिकेश ओझा उपस्थित रहे।संचालन कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह ने किया।

सुलतानपुर विधानसभा का सम्मेलन पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में पूर्व जिलाध्यक्ष अमेठी दयाशंकर यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा ने किया।

लंभुआ विधानसभा का बूथ सम्मेलन नागेश्वर मैरिज लॉन में आयोजित हुआ, जिसमें किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विधायक सीताराम वर्मा, विजय त्रिपाठी, रामेंद्र सिंह राणा, शिवशंकर सरोज एवं प्रदीप रावत उपस्थित रहे।

कादीपुर विधानसभा का सम्मेलन मंगलम मैरिज लॉन में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ हरिओम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजेश गौतम, संचालक आनन्द द्विवेदी एवं मनोज मौर्य सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

सम्मेलनों में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का आधार बूथ संगठन है। वक्ताओं ने मिशन-2027 के लिए बूथ अध्यक्षों को जीत का दायित्व सौंपा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त