home page

बाइक सवार युवक ट्रक में घुसा एक की मौत, साथी घायल

 | 
बाइक सवार युवक ट्रक में घुसा एक की मौत, साथी घायल


हमीरपुर, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर गांव के पास रविवार शाम एक बाइक सवार कट से मुड़ रहे ट्रक में जा घुसा। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी रीमू (25) पुत्र चंद्रशेखर प्रजापति और इंद्रपाल पुत्र रामा प्रजापति गांव से राठ मजदूरी करने के लिए आते जाते हैं। रविवार की शाम करीब 5 बजे दोनों युवक बाइक से अपने गांव गिरवर लौट रहे थे। सैदपुर गांव के सामने बने कट पर एक ट्रक मुड़ कर औड़ेरा की ओर जाने लगा। इसी बीच राठ से बाइक पर जा रहे युवकों की बाइक सीधे ट्रक में घुस गई। जिससे मौके पर रीमू की मौत हो गई। जबकि इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घायल इंद्रपाल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे सीएचसी राठ से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बताया कि शव कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा