home page

निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

 | 
निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत


कानपुर, 30 जून (हि.स.)। बिठूर रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मंधना-बिठूर मार्ग पर चुंगी चौराहे से कुछ आगे निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

दरियापुर निवासी परिवेश (30) रात करीब आठ बजे बाइक से चौबेपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ढांचे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर बिठूर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को चौबेपुर सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस वाहन नंबर के आधार पर परिजनों की पहचान कर उन्हें सूचना देने का प्रयास कर रही है।

बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित किया जा रहा है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप