home page

सांसद विनोद बिंद ने नवीन छात्रावास का किया भूमि पूजन

 | 
सांसद विनोद बिंद ने नवीन छात्रावास का किया भूमि पूजन


--तीन करोड़ की लागत से एक वर्ष में तैयार होगा छात्रावास : बीएसए

प्रयागराज, 26 जून (हि.स)। सांसद डॉ विनोद कुमार बिंद ने शुक्रवार काे विकास खण्ड प्रतापपुर के ग्राम सभा करुयाडीह में कक्षा 9 से 12वीं तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास के बनने से छात्राओं के शिक्षण में सुविधा होगी और वह आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकेगी।

इसके पूर्व बीएसए अनिल कुमार ने सांसद विनोद कुमार बिंद को बुके देकर स्वागत किया। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जिले में कुल 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं, जिसमें से 11 उच्चीकृत हो चुके हैं। जिसमें नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड प्रतापपुर के ग्राम सभा करुयाडीह कक्षा 9 से 12 वीं तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास का निर्माण तीन करोड़ की लागत से एक वर्ष में पूरा होगा। उसके बाद वहां शिक्षण कर रही छात्राएं नवनिर्मित छात्रावास में रहना शुरू कर देंगी।

इस दौरान प्रतापपुर के बीईओ प्रदीप कुमार सिंह, संतोष कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान संतोष पटेल, गरूण पाण्डेय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का स्टाफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र