home page

प्रयागराज के जॉनसेनगंज में मनाई जाएगी भौकाली फगुआ होली

 | 
प्रयागराज के जॉनसेनगंज में मनाई जाएगी भौकाली फगुआ होली


प्रयागराज, 01 मार्च (हि.स.)। ओम् संस्था जानसेनगंज की भौकाली फगुआ होली में इस वर्ष अनेक प्रकार के रंगों का संगम होगा। जिसमें जबलपुर से आए हुए अत्याधुनिक तकनीकों व मशीनों के माध्यम से तथा बाहर से मंगाये गये सुपर स्पेशल रंगों के छिड़काव से होली का लुत्फ उठाने वाले लोग सराबोर होंगे।

यह जानकारी प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी अकरम शगुन ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि जॉनसेनगंज स्थित आशा एंड कम्पनी के पास उक्त कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारियों के लिए कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है और सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर सदस्यगण विजय चौरसिया, अजय चौरसिया, अनूप केसरवानी, गोपाल मिश्रा, गौरी शंकर वर्मा, जीसू पांडे, आकाश चौरसिया, कुशल केसरवानी, राकेश शर्मा, अनुभव, नाजिया सहित जॉनसेनगज के समस्त नागरिकगण उपस्थित रहे। कहा गया कि होली के दिन दूर-दराज से आने वाले लोग भी इस भौकाली होली का आनंद उठायेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र