उद्यमिता एवं स्टार्टअप के लिए रचनात्मक होना अत्यंत आवश्यक: बलराम नरूला
कानपुर, 01 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल और बिजनेस मैनेजमेंट में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ उद्यमी बलराम नरूला उपस्थित रहे। यह जानकारी सोमवार को विभाग निदेशक प्रो. सुधांशु पांडया ने दीं।
निदेशक प्रो सुधांशु पांडया ने कहा कि उद्योग और अकादमिक में आपसी समन्वयन आज समय की जरूरत है।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ उद्यमी बलराम नरूला ने कहा कि उद्यमिता एवं स्टार्टअप के लिए रचनात्मक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा हर विद्यार्थी के अंदर विशेष क्षमताएं होती हैं, सिर्फ उन्हें उजागर होने के लिए वातावरण चाहिए होता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि हर उद्योग या स्टार्टअप के लिए पूर्व में ही धनवान होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता के अंतर्गत प्रबंधन को समझाया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अंशु यादव ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास का महत्व बताया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए निदेशक एलुमनाई डॉ सिधांशु राय ने कहा कि आपका आईडिया ही आपको सफल बनाने के लिए पर्याप्त है।
सचिव कैंपस एलुमनाई एसोसिएशन डॉ विवेक सचान ने कहा आने वाला दौर स्टार्टअप का ही है ।
इनोवेशन फाउंडेशन के अनिल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के अंदर स्टार्टअप की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रशांत त्रिवेदी ने किया।
कार्यक्रम संचालन डॉ.सौम्या अग्रवाल द्वारा एवं सह संयोजन डॉ.राहुल पाल द्वारा किया गया।
इस मौके पर डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, डॉ. चारू खान अर्पणा कटियार सहित समस्त शिक्षकगण एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

