19 अगस्त से डिबाई रेलवे स्टेशन पर रुकेगी बरेली–इंदौर एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 14320 डिबाई रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:12 पर पहुंचेगी और 2:14 पर प्रस्थान करेगी
मुरादाबाद, 17 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ी बरेली–इंदौर एक्सप्रेस (14320) का 19 अगस्त से डिबाई रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ हो जाएगा। डिबाई रेलवे स्टेशन पर प्रथम ठहराव के अवसर पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार बरेली–इंदौर एक्सप्रेस (14320) का डिबाई स्टेशन पर प्रथम ठहराव 19 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से होगा। प्रथम ठहराव के अवसर पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 14320 डिबाई रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:12 पर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहराव के बाद दोपहर 2:14 पर चल देगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

