home page

मंडल रेल प्रबंधक ने बरेली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को परखा

 | 
मंडल रेल प्रबंधक ने बरेली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को परखा


मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को मुरादाबाद–रोजा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। बरेली स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, पॉवर केबिन स्टेशन यार्ड का निरीक्षण करते हुए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को परखा।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद–रोजा रेल खंड का व्यापक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण क्रम में शाहजहांपुर–बंथरा रेल खंड स्थित समपार फाटक संख्या 325-सी का निरीक्षण करते हुए संरक्षा मानकों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं, जिससे यात्रियों को आधुनिक एवं उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके पश्चात बरेली रेलवे स्टेशन पर पॉवर केबिन, प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी परखा।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) पारितोष गौतम, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रेमशंकर झा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) चेतन तनेजा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सिद्धार्थ, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) जन्मेजय उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल अभियंता (तृतीय) करन प्रीत सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) आशु कुमार वर्मा आदि रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल