home page

बार और बेंच में समन्वय जरूरी : नीरज तिवारी

 | 
बार और बेंच में समन्वय जरूरी : नीरज तिवारी


प्रशासनिक न्यायाधीश नीरज तिवारी का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में न्यायमूर्ति नीरज तिवारी प्रशासनिक न्यायाधीश का सोमवार को आगमन हुआ। उनके आगमन पर दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासनिक न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच में समन्वय जरूरी है।

स्वागत समारोह दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, एडवोकेट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बार के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट, विनय खन्ना, गोपाल द्विवेदी, पुष्प यादव, नितेश कुमार, मोहम्मद आसिफ सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल