home page

दहेज हत्या मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपिताें को किया गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपिताें को किया गिरफ्तार


देवरिया, 31 मार्च (हि.स.)। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बनकटा में धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्तों अमित मिश्रा उर्फ मोनू पुत्र चुम्मनजी मिश्रा उर्फ सीजे मिश्रा तथा चुम्मनजी मिश्रा उर्फ सीजे मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामदेव मिश्रा निवासीगण सिकरहटा थाना बनकटा जनपद देवरिया को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को वादी श्याम नारायण त्रिपाठी निवासी ग्राम कमौजी थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ने थाना बनकटा पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और 28 मार्च 2026 को उसकी हत्या कर दी गई। इस सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि अभियुक्त अमित मिश्रा के खिलाफ पूर्व में भी थाना भाटपाररानी में धारा 406, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे, कांस्टेबल जितेश यादव, अंशू पाल और सज्जन चौहान शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक