home page

बलिया पहले से आता रहा हूं, आगे भी आता रहूंगा : संजय निषाद

 | 
बलिया पहले से आता रहा हूं, आगे भी आता रहूंगा : संजय निषाद


बलिया, 09 जुलाई (हि.स.)। बलिया को लेकर पूर्व में की गयी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बलिया पहले भी आता रहा हूं और आगे भी आता रहूंगा।

मंत्री निषाद ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बलिया पहले भी आता रहा हूं। आगे भी आता रहूंगा। बलिया क्रांतिकारी धरती है। अंग्रेज नदी के रास्ते से बलिया आए थे। जिनका विरोध सबसे पहले हमारी जाति ने किया था। अंग्रेजों ने उनसे लड़ने वाली जातियों को ब्रिटिश सरकार में अपराधी श्रेणी में रखा था। उन्होंने कहा कि हम लोग सबका सम्मान करने वाले लोग हैं। पूर्व में दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि बलिया के लोगों को मैंने क्रांतिकारी कहा था, गद्दार नहीं। बल्कि जो लोग अंग्रेजों के साथ मिलकर राष्ट्रवादी लोगों पर गोलियां चलवाते थे, उन्हें गद्दार कहा था। उन्होंने कांग्रेस का बिना नाम लिए हमले करते हुए कहा कि उनके समय में बलिया का कोई विकास नहीं हुआ था। केंद्र व प्रदेश में एनडीए सरकार आने के बाद बहुत काम हुए हैं। पहली बार बलिया देश के बड़े शहरों से जुड़ने जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी