home page

बलिया पहुंचे योगी सरकार के मंत्री का कांग्रेस ने किया विरोध, लगाए 'गो बैक' के नारे

 | 
बलिया पहुंचे योगी सरकार के मंत्री का कांग्रेस ने किया विरोध, लगाए 'गो बैक' के नारे


बलिया, 09 जुलाई (हि.स.)। बलिया को लेकर पूर्व में की गयी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने को गुरुवार को जमकर विरोध किया। लोक निर्माण विभाग के डॉक बंगले पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने तितर-बितर किया।

निशाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कुछ माह पहले एक कार्यक्रम के दौरान बलिया जिले को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ। उनके खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गयी थी। यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।।

गुरुवार को मंत्री संजय निषाद जैसे ही एक कार्यक्रम के लिए बलिया पहुंचे ताे कांग्रेस के कई नेता सरकारी गेस्ट हाउस पहुंच गए। उनके कमरे के बाहर संजय निषाद 'गो बैक' के नारे लगाने लगे। इसकी जानकारी होते ही सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा और शहर कोतवाल प्रवीण सिंह पहुंच गए। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन से उनकी जमकर नोक झोंक भी हुई। किसी तरह गाड़ियों में बैठाकर पुलिस ने उन्हे गेस्ट हाउस से हटाया। वहीं, कांग्रेस नेता रूपेश चौबे ने कहा कि जब तक संजय निषाद माफी नहीं मांग लेते तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जैनेंद्र पांडेय मिंटू, अभिजित तिवारी सत्यम, सागर सिंह राहुल आदि थे।

-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी