home page

बलिया : सीबीएसई बोर्ड की दसवीं में सनबीम स्कूल की आस्था यादव ने किया जिला टाप

 | 
बलिया : सीबीएसई बोर्ड की दसवीं में सनबीम स्कूल की आस्था यादव ने किया जिला टाप


बलिया, 15 अप्रैल (हि.स.)। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित होते ही बलिया स्थित सनबीम स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गयी। विद्यालय की आस्था यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

परिणाम के साथ ही विद्यालय ने लगातार पांचवीं बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है। इसके साथ ही आयुष्मान सिंह तथा अंशुमान चौबे ने 97 के साथ द्वितीय, आकाश यादव, अनुराग यशस्वी, रुद्रांश पाण्डेय, स्वाति तिवारी ने 96.4 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही गुनगुन वर्मा, स्वास्तिक राय 96, सुहाना गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों की अनुशासित पढ़ाई का सुखद परिणाम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी