केंद्र व राज्य सरकारों ने पूरे किए भाजपा के संकल्प : मस्त
बलिया, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर सोमवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से ही जो संकल्प तय किये थे। केन्द्र व राज्य की सरकारों ने उन संकल्पों को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधा जनता तक पहुंची है। देश में सुरक्षा के वातावरण का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही सीएए, वक्फ संशोधन बिल सहित राष्ट्र हित में कड़े और बड़े निर्णय लिए है। कहा कि आज बदलता हुए भारत और बदलता हुआ उत्तर प्रदेश दुनिया को दिशा देने के लिए तैयार है। किसान हित में हमारी सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है।
प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने युवाओं के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना किया। वही आगे चलकर भाजपा के रुप में स्थापित हुई। उस समय दस युवा द्वारा ही मिलकर पार्टी खड़ी की गई और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही यह सम्भव हो सका है। देश में भाजपा को छोड़ कर सभी पार्टियां परिवार की पार्टी है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन का संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और आपातकाल की भयावहता को लेकर भाजपा की स्थापना को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण व कारगिल विजय उनकी भाजपा सरकार की देन थी। कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्ण हुई है। कहा कि एक देश-एक राशन कार्ड सहित विभिन्न ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ने लिया।
इस मौके पर विनोद शंकर दूबे, विजय बहादुर सिंह, भगवान पाठक, शिवशंकर चौहान, छट्ठू राम, आलोक शुक्ला, हिमांशू प्रताप सिंह, संजीव डम्पू, प्रदीप सिंह,मनोज श्रीवास्तव, शशि प्रकाश चौरसिया, मिलन राम, कृष्णा पाण्डेय, तारकेश्वर गोड़, योगेश सिंह, संतोष पाण्डेय, राजेश सिंह, आलोक सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, रीना राव, भरत राय, अजय राजभर, मण्टू विन्द, उमाशंकर सैनी, हरिनारायण गुप्ता, कमलेश पाण्डेय, जयप्रकाश जयसवाल, लवकुश मद्धेशिया ,पंकज सिंह, उपेन्द्र पाण्डेय, अंजनी राय, आर्केश दूबे व उमेश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री संजीव कुमार डम्पू ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

