home page

बागपत की दो बेटियां बनी लेफ्टिनेंट

 | 
बागपत की दो बेटियां बनी लेफ्टिनेंट


बागपत की दो बेटियां बनी लेफ्टिनेंट


बागपत, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत की दो बेटियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर अपने गांव का नाम रौशन किया है। सोमवार को बड़ौत स्थित पंडित सुबोध शर्मा के आवास पर दोनों बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में कु. कशिश शर्मा पुत्री श्री सुबोध शर्मा और कु. अभी शर्मा, जाे मूल निवासी बावली, वर्तमान निवासी खेकड़ा की हैं, को समाज के गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। दोनों ने मेडिकल एवं नर्सिंग क्षेत्र में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा में योगदान की शुरुआत की है।

कार्यक्रम में खाप चौधरियों एवं समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों ने दोनों बेटियों को पटका पहनाकर, बैग भेंट कर तथा भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अन्य परिवार भी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

पं. सुभाष शर्मा (चौधरी, 84 देश खाप ब्राह्मण समाज) ने कहा कि बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उनकी सफलता समाज के लिए गर्व का विषय है। वहीं थंबा चौधरी ओंकार शर्मा ने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि से सामाजिक सोच में बदलाव आएगा और बेटियों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

समारोह के अंत में दोनों लेफ्टिनेंट बेटियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अभी शर्मा, सुभाष बावली, कृष्णपाल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, राजपाल शर्मा (जागोस), समाजसेवी सचिन पंडित, उमेश कौशिक, प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी