home page

बागपत में पानी की टंकी के अंदर घुसी युवती, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित निकाला

 | 
बागपत में पानी की टंकी के अंदर घुसी युवती, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित निकाला


बागपत, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में परिजनों से नाराज एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती का वीडियो वायरल हो गया। सूचना पर मोके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बड़ी ही सूझबूझ से युवती को पानी की टंकी के अंदर से सुरक्षित निकाला है।

घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के लधवाड़ी गांव की है। 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को अचानक गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती टंकी के ऊपर बने टैंक के अंदर जाकर बैठ गई । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल अमित कुमार और उसके साथी ने बिना समय गंवाए टंकी पर चढ़कर युवती से बातचीत शुरू की। काफी देर तक समझाया, पानी पिलाने और शांत कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी मिली है कि युवती का नाम अक्षिका है, जो पास के बिहारीपुर गांव निवासी रामवीर की पुत्री है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती को कोतवाली लाकर परामर्श दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग बागपत पुलिस की बहादुरी और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी