home page

बागपत पुलिस ने श्रावण मेला सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस अधीक्षक ने फैंटम बाइक टीम को हरी झंडी

 | 
बागपत पुलिस ने श्रावण मेला सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस अधीक्षक ने फैंटम बाइक टीम को हरी झंडी


बागपत पुलिस ने श्रावण मेला सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस अधीक्षक ने फैंटम बाइक टीम को हरी झंडी


बागपत, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रावण मास मेले की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फैंटम मोबाइल (बाइक) टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीम मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगी।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर के गर्भगृह एवं मेला परिसर में ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें। साथ ही भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और हर समय सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागपत पहुंचते हैं, ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की विशेष योजना बनाई गई है। बागपत पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मेले के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु आस्था के इस पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कर सकें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान के साथ सभी क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी