43 वीं उप्र पुलिस वार्षिक बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ
मुरादाबाद, 23 जुलाई (हि.स.)। 43 वीं उप्र पुलिस वार्षिक बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ गुरुवार शाम को पुलिस लाइन, मुरादाबाद में हुआ। जिसमें 13 जोन के 389 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे।
43 वीं उप्र पुलिस बार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर, बैडमिन्टन, टेबिल टेनिस, राजपत्रित/अराजपत्रित (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026, में उत्तर प्रदेश पुलिस की 13 टीमों - बरेली जोन, आगरा जोन, मेरठ जोन, कानपुर जोन, प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन, गोरखपुर जोन, लखनऊ जोन, पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, रेडियो जोन, जीआरपी जोन टीमों के कुल 389 खिलाडियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी द्वारा किया गया। डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि खेल हमें एक टीम के रूप में काम करना और अनुशासन में रहना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।
सतपाल अंतिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंवर आकाश पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अभिनव द्विवेदी, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन्स, सुभाष चन्द्र गंगवार पुलिस अधीक्षक, यातायात, कुमार रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, कुलदीप गुप्ता क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली, अरुण कुमार सिह क्षेत्राधिकारी हाईवे, सुनीता दहिया क्षेत्राधिकारी कांठ, राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी आंकिक, शुभम पटेल, क्षेत्राधिकारी रिट, रामनाथ राणा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन एवं डॉ. अजय पाठक, क्षेत्रीय ओलंपिक स्पोर्ट्स सचिव की गरीमामीय उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन, जनपद मुरादाबाद/ नेताजी सुभाष चन्द्रबोस स्पोर्टस स्टेडियम सोनकपुर, जनपद मुरादाबाद में उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
प्रतियोगिता प्रतियोगिता में प्रतिभागियाें द्वारा जारी प्रदर्शन का विवरण :
उद्घाटन मैच बनारस जोन के गोविन्द व मेरठ जोन के विवेक गुप्ता के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ जोन के विवेक गुप्ता ने बनारस जोन के गोविन्द को 2-0 से हरा दिया। बैडमिटन टीम चौंपियनशिप पुरुष वर्ग ग्रुप (ए) वर्ग में ड्राय जोन एवं बनारस जोन के मध्य सेमाफाईनल मैच खेला गया जिसमें बरेली जोन की टीम ने बनारस जोन की टीम को हराकर फाईनल में जगह बनाई। ग्रुप (बी) वर्ग में मेरठ जोन व पीएसी मध्य जोन के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें मेरठ जोन ने पीएसी मध्य जोन की टीम को हराकर सेमाफाईनल में जगह बनाई।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

