home page

सरसों के खेत में मिली नवजात बच्ची काे पुलिस ने अस्पताल भेजा

 | 
सरसों के खेत में मिली नवजात बच्ची काे पुलिस ने अस्पताल भेजा


फर्रुखाबाद,28 फरवरी( हि.स.)। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राई में शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची सरसों के खेत में लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

राई गांव का रहने वाला सिद्धार्थ ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह खेत थे। रास्ते में सरसों के बीच से किसी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची लावारिश हालत में पड़ी थी। उसने फौरन पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस की टीम पहुंची और बच्ची को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं, पुलिस आसपास के ग्रामीणों और स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए बच्ची के परिजनों की पहचान करने में जुटी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar