मलूक पीठ जयंती समारोह में शामिल हुए बाबा रामदेव, किया संतों संग आध्यात्मिक मंथन
| Apr 6, 2026, 20:56 IST
मथुरा, 06 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वृंदावन स्थित मलूक पीठ के जयंती समारोह में सोमवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। इस अवसर पर देशभर से जुटे साधु - संतों की उपस्थिति वाले इस भव्य कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने संतों से भेंट कर धर्म और योग के महत्व पर चर्चा की।
मलूक पीठाधीश्वर के सानिध्य में आयोजित इस उत्सव में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। बाबा रामदेव के आगमन से भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान आध्यात्मिक चर्चाओं और संतों के संगम से पूरी नगरी भक्तिमय नजर आई। इस दौरान संत किशोरदास महाराज, स्वामी शरणानंद महाराज, संत बिहारी दास भक्तमाली, संत रसिक माधव दास, संत गंगादास महाराज, रासाचार्य कुंजबिहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

