home page

आजाद बिंद हत्याकांड : सपा ने की न्याय एवं 01 करोड़ मुआवजा, नौकरी व सुरक्षा की मांग

 | 
आजाद बिंद हत्याकांड : सपा ने की न्याय एवं 01 करोड़ मुआवजा, नौकरी व सुरक्षा की मांग


आजाद बिंद हत्याकांड : सपा ने की न्याय एवं 01 करोड़ मुआवजा, नौकरी व सुरक्षा की मांग


जौनपुर,04 मई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़उर निवासी आज़ाद बिंद की हत्या के बाद सोमवार सपा जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद और ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से बात की। उन्होंने नामजद अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।सपा प्रतिनिधिमंडल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी, सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और नाैकरी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे 'जंगलराज' करार दिया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय नहीं मिला, तो समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव