home page

आजाद और तिलक के आदर्श देते हैं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा : अनिल दीक्षित

 | 
आजाद और तिलक के आदर्श देते हैं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा : अनिल दीक्षित


कानपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। दोनों महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है। यह बातें गुरुवार को भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आज़ाद एवं तिलक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की ओर से आज नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आज़ाद का साहस और तिलक का राष्ट्रवादी दृष्टिकोण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सीमा एमबीए, पूनम कंवर, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, स्पर्श कटियार, जिशान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप