home page

विजयादशमी पर राम मंदिर में श्रीरामलला सरकार का पंचामृत से हुआ महाभिषेक

 | 
विजयादशमी पर राम मंदिर में श्रीरामलला सरकार का पंचामृत से हुआ महाभिषेक


विजयादशमी पर राम मंदिर में श्रीरामलला सरकार का पंचामृत से हुआ महाभिषेक


अयोध्या, 20 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी के पावन अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में मंगलवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्तिभाव से सम्पन्न हुए।

प्रभु श्रीरामलला सरकार का पंचामृत से महाभिषेक हुआ, तत्पश्चात विधिवत शस्त्र पूजन कर, प्रभु को विशेष छप्पन भोग अर्पण किया गया। माँ दुर्गा के शस्त्रों की भी आराधना हुई।

इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कन्या पूजन भी किया गया। मंदिर की यज्ञशाला में 18 कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन, उपहार एवं दक्षिणा भेंट की गई।

न्यासी महंत दिनेंद्र दास महाराज मुख्य यजमान रहे। इन आयोजनों के साथ शारदीय नवरात्रि के पावन अनुष्ठानों का समापन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय