राम मंदिर में बेंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना
| Sep 5, 2026, 21:43 IST
अयोध्या, 05 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में शनिवार को बेंगलुरू से आई कलाकारों ने मनोहारी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना की।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा. सुमित्रा के नेतृत्व में पधारी छह नृत्य कलाकारों ने नृत्योपासना के उपरांत मंदिर परिसर स्थित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

