home page

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आगामी 26 अक्टूबर को मनायेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

 | 
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आगामी 26 अक्टूबर को मनायेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती


अयोध्या, 21 अक्टूबर (हि.स.)। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आगामी 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाएगा। इस विशेष आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। बुधवार को आयोजित ट्रस्ट की बैठक में समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य समारोह श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का विशेष अभिषेक एवं शास्त्रोक्त विधि से षोडशोपचार पूजन सम्पन्न किया जाएगा। समारोह में वाल्मीकि समाज के पूजनीय संतों एवं विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे यह आयोजन विशेष गरिमा के साथ सम्पन्न हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय